कानपुर देहात में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 14 निरीक्षक/उपनिरीक्षकों के तबादले
कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस स्थापना बोर्ड का फैसला; रीना गौतम को अकबरपुर तो प्रवीण कुमार को मिली मंगलपुर की कमान

राहुल यादव,कानपुर देहात। जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के अनुपालन में 14 निरीक्षक/उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया गया है। इनमें कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।
जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार निरीक्षक अनिल कुमार को अतिरिक्त निरीक्षक थाना मंगलपुर से प्रभारी अपराध शाखा बनाया गया है। निरीक्षक प्रवीण कुमार को सर्विलांस सेल से प्रभारी निरीक्षक थाना मंगलपुर भेजा गया है। वहीं निरीक्षक महेश कुमार को थाना अमराहट के प्रभारी निरीक्षक पद से डीसीआरबी/क्राइम इन्वेस्टिगेशन विंग की जिम्मेदारी दी गई है।
निरीक्षक देवेंद्र सिंह को डीसीआरबी/क्राइम इन्वेस्टिगेशन विंग से प्रभारी निरीक्षक थाना एचटी भेजा गया है। महिला निरीक्षक रीना गौतम को थाना एचटी से प्रभारी निरीक्षक थाना अकबरपुर बनाया गया है। महिला निरीक्षक सीमा सिंह को प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ से पुलिस लाइन भेजा गया है।
इसके अलावा उपनिरीक्षक संजय दत्त वर्मा को चौकी प्रभारी असालतगंज, थाना रूरा से थाना प्रभारी देवराहट बनाया गया है। उपनिरीक्षक दिनेश कुमार गौतम को थाना रेनियां के थाना प्रभारी पद से थाना प्रभारी अमराहट भेजा गया है। महिला उपनिरीक्षक सुषमा को महिला थाना प्रभारी पद से प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई है।
उप निरिक्षक सौरभ को रानियाँ थानाध्य्क्ष बनाया गया
उपनिरीक्षक राहुल कुमार को थाना प्रभारी बरौर से थाना सिकंदरा भेजा गया है, जबकि उपनिरीक्षक सोमवीर को चौकी प्रभारी भाऊपुर, थाना शिवली से थाना प्रभारी बरौर बनाया गया है। उपनिरीक्षक सौरभ कुमार राणा को थाना प्रभारी देवराहट से प्रभारी सर्विलांस सेल तथा उपनिरीक्षक नीरज शर्मा को थाना अकबरपुर से थाना प्रभारी महिला थाना बनाया गया है।



