कानपुर देहात: “राष्ट्रभक्ति का संदेश तिरंगे के तले एक देश” थीम लेकर गजनेर में निकाली गयी यात्रा में दिखी एकता
कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की उपस्थिति ने युवाओं में भरा जोश
सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कानपुर देहात के गजनेर कस्बे में युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया जिसमें कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की उपस्थिति से युवाओं में जोश देखने लायक था। इस यात्रा को “राष्ट्रभक्ति का संदेश -तिरंगे के तले एक देश” थीम को लेकर नगर के गणेश शंकर पेट्रोल पंप से पृथ्वीराज चौहान स्मारक चौराहा और वहां से निकलकर सरदार पैलेस तक भारत माता की जय के नारे लगाए गए।
उल्लेखनीय है कि नगर वासियों की उपस्थिति देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वह स्वतंत्रता संग्राम के लिए लड़ने जा रहे हैं। इस यात्रा का संचालन सम्राट पृथ्वीराज चौहान सेवा समिति गजनेर कानपुर देहात के द्वारा किया गया जिसमें भारी संख्या में व्यापारियों,किसानों, विद्यार्थियों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान के अतिरिक्त, राजेंद्र सिंह चौहान भाजपा (वरिष्ठ नेता), जयसिंह चौहान मंडल अध्यक्ष,सोनू मिश्रा, आकाश सिंह चौहान अध्यक्ष क्षत्रिय सम्राट पृथ्वीराज चौहान सेवा समिति ,मोहित सिंह, सुखधाम सिंह ,विकास सिंह, आयुष सिंह ,युवराज सिंह और व्यापार मंडल के नीरज गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।



