कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: भारी बारिश के चलते कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों में आज अवकाश घोषित, बीएसए ने जारी किए सख्त आदेश

अत्यधिक बारिश के चलते डीएम के अनुमोदन के बाद बेसिक शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 1 सितंबर को छुट्टी।

कानपुर देहात। जनपद में लगातार हो रही अत्यधिक वर्षा के दृष्टिगत जिला प्रशासन और बेसिक शिक्षा विभाग ने छात्रहित में बड़ा निर्णय लिया है। जिलाधिकारी के अनुमोदन के उपरांत 1 सितंबर 2026 को जनपद के कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया गया है।
कक्षा 1 से 8 तक के सभी बोर्डों के स्कूलों पर लागू होगा आदेश
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, भारी बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए जनपद के अंतर्गत संचालित समस्त परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) और वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षण कार्य पूरी तरह स्थगित रहेगा।
आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश
विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश जनपद के सभी संबंधित विद्यालयों पर अनिवार्य रूप से लागू होगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधनों को निर्देशित किया है कि उक्त अवकाश आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। आदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालयों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button