कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: पटेल इंटर कॉलेज के शिक्षक मुशीर आलम का निधन, सपा नेता नरेंद्र पाल सिंह ने दी श्रद्धांजलि

ग्राम फैजलीपुर में कैंसर पीड़ित शिक्षक के असामयिक निधन से शोक, अंत्येष्टि में उमड़ा जनसैलाब

सुनीत श्रीवास्तव, पुखरायां। भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम फैजलीपुर निवासी एवं पटेल इंटर कॉलेज शेखपुर में सेवारत शिक्षक मुशीर आलम का कैंसर की गंभीर बीमारी के चलते आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही पूरे क्षेत्र और विद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को आयोजित अंत्येष्टि में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नरेंद्र पाल सिंह ‘मनु भैया’ ने पहुंचकर दिवंगत शिक्षक के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान सपा नेता ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि मुशीर आलम एक समर्पित और कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक थे, जिनका असमय जाना शिक्षा जगत और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि दुःख की इस कठिन घड़ी में वे और पूरा विद्यालय परिवार पीड़ित परिजनों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है।
अंतिम संस्कार के दौरान पूर्व प्रवक्ता रामस्वरूप सिंह, प्रवक्ता रमेश सिंह, पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान शोएब खान, अकमल मलिक, महनूर खान, अनवर खान, शकील अहमद, मजहर खान, अन्नू खान एडवोकेट, मो. आसिम, आमिर खान, सहायक शिक्षक पूर्व प्रधान मुस्तकीम खान, इसहाक खान, एजाज, बृजपाल सिंह, कृष्ण फौजी, शिक्षक समरथ सिंह, राकेश सिंह, नवनीत और साजन सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों व गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर अंतिम विदाई दी।

Related Articles

AD
Back to top button