कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत,पुलिस जांच में जुटी
कानपुर देहात में ट्रेन से गिरकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कानपुर देहात में ट्रेन से गिरकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।मामला कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र का है।युवक की पहचान कुशीनगर जनपद के मेराज 30 वर्ष के रूप में हुई है।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई।सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की।तत्पश्चात शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत की बात सामने आई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



