कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल, देखे लिस्ट

पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात ने रविवार की देर रात्रि कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए कुछ थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया है।

अमन यात्रा, कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात ने रविवार की देर रात्रि कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए कुछ थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया है।

उन्हें तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी किया गया है।पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने रविवार की देर रात थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया।

IMG 20230605 WA0002

बरौर थाने में तैनात प्रभारी निरीक्षक सुरजीत सिंह को प्रभारी निरीक्षक डेरापुर नियुक्त किया गया है।वहीं डेरापुर प्रभारी निरीक्षक आदेश चंद्र को पुलिस लाइन भेजा गया है।

रूरा थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार मिश्रा को प्रभारी चुनाव सेल,प्रभारी रिट सेल समर बहादुर सिंह को प्रभारी निरीक्षक रूरा,निरीक्षक अपराध थाना सिकंदरा विजय कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक बरौर तथा प्रभारी चुनाव सेल विनोद कुमार मिश्रा को प्रभारी रिट सेल शिफ्ट किया गया है।सभी थाना प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से उनके नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी किया गया है।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button