बीकेएसडी ग्लोबल स्कूल में छात्र छात्राओं को पढ़ाया गया यातायात का पाठ
पुखरायां कस्बे के बीकेएसडी ग्लोबल स्कूल में शनिवार को सड़क सुरक्षा जीवन सुरक्षा विषय पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया

- वीडियो क्लिप के माध्यम से दी गई जानकारी
- वास्तविक दुर्घटनाओं की दिखाई गई वीडियो
पुखरायां। पुखरायां कस्बे के बीकेएसडी ग्लोबल स्कूल में शनिवार को सड़क सुरक्षा जीवन सुरक्षा विषय पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति सजग करना तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जनजागरुकता फैलाना था।
कार्यक्रम में उरई बारा परियोजना के परियोजना प्रमुख उत्तम सिंह,अंकेश कुमार,इंग्लेश शर्मा,इरफान अहमद,अंकित,अरविंद मिश्रा,जसपाल,रोहन,रोहित एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी तभी संभव है जब प्रत्येक नागरिक यातायात नियमों का ईमानदारी और सतर्कता से पालन करें।उन्होंने हेलमेट,सीट बेल्ट,एवं वैध ड्राइविंग लाइसेंस के अनिवार्य उपयोग पर जोर दिया।परियोजना प्रमुख उत्तम सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमो को हमें अपनी आदत में शामिल करना होगा।
उन्होंने विद्यार्थियों को यातायात संकेतों का पालन व सड़क पर अनुशासन बनाए रखने की सीख दी।उन्होंने बच्चों के माध्यम से पूरे समाज को सीख दी कि हम सभी को सड़क सुरक्षा के नियमों का अनिवार्यता पालन करना चाहिए।इंग्लेश शर्मा ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की ही नहीं बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है।अधिकारियों ने पैदल यात्रियों को भी सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक रहने को कहा।
उन्होंने कहा कि कई दुर्घटनाएं दूसरों की लापरवाही की वजह से होती हैं।इससे बचने का उपाय एकमात्र हमारी सतर्कता और जानकारी है।अधिकारियों ने वीडियो क्लिप के माध्यम से यातायात नियमों की जानकारी साझा की साथ ही छात्र छात्राओं को वास्तविक दुर्घटनाओं की वीडियो भी दिखाई गई।सभी को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।
इस मौके पर कोतवाल भोगनीपुर अमरेंद्र बहादुर सिंह,नायब तहसीलदार सूर्यप्रकाश,प्रधानाचार्य अजीत त्रिवेदी,छात्राएं इशिता सचान,परिधि यादव,अनन्या,पूर्णिमा,शोबी नाज समेत छात्र छात्राएं मौजूद रहे।सभी ने यातायात नियमों का पालन करने की शपथ ली।
ये भी पढ़े- पुलंदर में टूर्नामेंट के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने जड़े चौके,छक्के


