मंगलपुर में शादी तय होने के बाद युवती प्रेमी संग फरार
कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में शादी तय हो जाने के बाद एक युवती अपने प्रेमी संग फरार हो गई।युवती की शादी तय हो चुकी थी और मई में विवाह होना था।परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है

पुखरायां।कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में शादी तय हो जाने के बाद एक युवती अपने प्रेमी संग फरार हो गई।युवती की शादी तय हो चुकी थी और मई में विवाह होना था।परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 16 अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे उनकी पुत्री कपड़े सिलवाने के लिए घर से निकली थी।आरोप है कि इसी दौरान रूरा निवासी अभिषेक उसे बहला फुसलाकर अपने साथ कहीं भगा ले गया।परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन उसका कही सुराग नहीं लग सका।जिसके बाद पिता ने थाना मंगलपुर में शिकायत दर्ज कराई।थाना प्रभारी महेश दुबे ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।मामले की जांच की जा रही है।पुलिस युवती समेत आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।



