उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना भोगनीपुर में सुनी शिकायत, दिए निर्देश

थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आलोक सिंह व पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने थाना भोगनीपुर में लोगों की समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण, समयवद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप जन शिकायतों को प्राथमिकता पर रखते हुए संतुष्टिपरक निस्तारण कराया जाये, प्राप्त होने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाया जाये

कानपुर देहात। थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आलोक सिंह व पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने थाना भोगनीपुर में लोगों की समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण, समयवद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप जन शिकायतों को प्राथमिकता पर रखते हुए संतुष्टिपरक निस्तारण कराया जाये, प्राप्त होने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाया जाये। राजस्व अथवा भूमि विवाद से सम्बन्धित मामलों में संयुक्त टीम मौके पर भेजकर निस्तारण कराया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन से दिन प्रतिदिन प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये।

कानपुर देहात

थाना समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। तत्पश्चात जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने नवनिर्मित हास्टल चौकी देवीपुर का लोकार्पण फीता काटकर किया तथा भ्रमण कर यातायात, सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश उप जिलाधिकारी भोगनीपुर व क्षेत्राधिकारी को दिये। मौके पर उप जिलाधिकारी भोगनीपुर सर्वेश कुमार, क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर सहित राजस्व व पुलिस विभाग संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button