अपना देश

जम्मू-कश्मीर: माछिल सेक्टर में ऑपरेशन के दौरान सेना के तीन और BSF का एक जवान शहीद, तीन आतंकी ढेर

बीएसएफ के मुताबिक, ऑपरेशन अभी भी जारी है और इसमें सेना भी शामिल है. बीएसएफ ने कहा कि कॉन्सटेबल सुदीप सरकार ऑपरेशन के दौरान शहीद हो गए.

वहीं सेना के सूत्रों के मुताबिक, सेना के एक कैप्टन और दो जवान की जान माछिल सेक्टर में जारी ऑपरेशन में चली गई. तीन आतंकियों को मार गिराया गया है. ऑपरेशन जारी है.

 

घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे आतंकी

इससे पहले बीएसएफ ने बयान जारी कर बताया कि, 7 नवंबर की देर रात माछिल सेक्टर में एलओसी की बाड़ के पास गश्त कर रही पार्टी को अज्ञात व्यक्तियों की संदिग्ध चाल का पता चला था. ये आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे. जिसके बाद बीएसफ जवानों ने आतकंवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए एक आतंकी का सफाया कर दिया और बाकी को पीछे जाने पर मजबूर कर दिया. आतंकी के पास से बीएसफ ने 1 एके-47 और 2 बैग बरामद किए.

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button