उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात में वांछित वारंटी चढ़ा पुलिस के हत्थे,भेजा कोर्ट
पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में घटनाओं की रोकथाम व वांछित वारंटी की गिरफ्तारी हेतु थाना डेरापुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने चेक बाउंस मामले में वांछित चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

पुखरायां। पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में घटनाओं की रोकथाम व वांछित वारंटी की गिरफ्तारी हेतु थाना डेरापुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने चेक बाउंस मामले में वांछित चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान कुढ़ावल निवासी शिवम तिवारी के रूप में हुई है।आरोपी के विरुद्ध चेक बाउंस मामले में अभियोग पंजीकृत किया गया था।जिसमें वह काफी समय से फरार चल रहा था।पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।रविवार सुबह करीब 11.20 बजे पुलिस ने आरोपी शिवम तिवारी को मुखबिर की सूचना पर उसके घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया।आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया है।



