लोहड़ी के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष परवेश कटियार,बसपा नेता संजय सचान ने बांटे कंबल,गरीबों के खिले चेहरे
शीतलहर को देखते हुए लोहड़ी पर्व के अवसर पर कानपुर देहात के बरौर कस्बे में भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष परवेश कटियार,बसपा नेता संजय सचान ने सराहनीय पहल की है

पुखरायां।शीतलहर को देखते हुए लोहड़ी पर्व के अवसर पर कानपुर देहात के बरौर कस्बे में भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष परवेश कटियार,बसपा नेता संजय सचान ने सराहनीय पहल की है।उन्होंने ठंड से ठिठुरते हुए लोगों को कंबल वितरित किए।इस अवसर पर उन्होंने समाजसेवियों तथा आर्थिक रूप से सम्पन्न लोगों से भी इस नेक काम में भागीदारी की अपील की।बताते चलें कि कानपुर देहात समेत समूचा उत्तर प्रदेश इन दिनों भीषण ठंड की चपेट है।जिसको देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा अध्यक्ष परवेश कटियार तथा जिला पंचायत सदस्य संजय सचान ने मंगलवार को लोहड़ी के अवसर पर एक बड़ी पहल की। उन्होंने कानपुर देहात के बरौर कस्बा स्थित मुख्य बाजार में गरीब,असहाय,लाचार महिलाओं,पुरुषों को कंबल वितरित किए।कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे।मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष परवेश कटियार ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है।इन दिनों ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है।जिसका सबसे अधिक असर गरीब बुजुर्ग और असहाय लोगों पर पड़ता है।ऐसे में जनप्रतिनिधियों का यह नैतिक एवं सामाजिक दायित्व बनता है कि वे आगे बढ़कर जरूरतमंदों की सेवा करें।बसपा नेता संजय सचान ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई दूसरा धर्म नहीं है।इसलिए हम सभी को मानव सेवा अवश्य ही करनी चाहिए।उन्होंने समाजसेवियों तथा आर्थिक रूप से सम्पन्न लोगों से भी इस कार्य में भागीदारी करने की अपील की।इस मौके पर निखिल सचान,पंकज सचान,पूर्व प्रधान जसवंत सिंह समेत बड़ी संख्या में बुजुर्ग महिलाएं,पुरुष मौजूद रहे।



