उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

रसूलाबाद में सड़क हादसे में घायल शिक्षक की इलाज के दौरान मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के रसूलाबाद बिषधन मार्ग पर शुक्रवार को ऑटो और बाइक की भिड़ंत में घायल बाइक सवार एक शिक्षक की कानपुर के हैलट अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।हादसा साधना पैलेस के समीप हुआ था

रसूलाबाद।कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के रसूलाबाद बिषधन मार्ग पर शुक्रवार को ऑटो और बाइक की भिड़ंत में घायल बाइक सवार एक शिक्षक की कानपुर के हैलट अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।हादसा साधना पैलेस के समीप हुआ था।मृतक की पहचान रेवरी निवासी अवधेश कुमार उम्र करीब 58 वर्ष के रूप में हुई है।मृतक के पुत्र दीपक ने बताया कि उनके पिता अवधेश कुमार को सड़क हादसे में घायल होने के बाद कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।वह सिमरिया इंटर कॉलेज में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे।उनकी सेवानिवृति में लगभग दो वर्ष शेष है।अवधेश कुमार की असामयिक मृत्यु से विद्यालय परिवार समेत पूरे क्षेत्र में शोक छा गया।मृतक अपने पीछे पत्नी श्रीकांती,पुत्र मोहन और दीपक कुमार तथा पुत्री स्वाती को छोड़ गए हैं।जिनका रो रो कर बुरा हाल था।

Related Articles

AD
Back to top button