कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अवैध शराब सहित युवक गिरफ्तार, भेजा कोर्ट

बरौर थाना पुलिस ने बुधवार रात्रि मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर एक व्यक्ति को 18 अदद क्वार्टर देशी अवैध शराब सहित गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।

ब्रजेन्द्र तिवारी , पुखरायां। बरौर थाना पुलिस ने बुधवार रात्रि मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर एक व्यक्ति को 18 अदद क्वार्टर देशी अवैध शराब सहित गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है। उप निरीक्षक गुरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में घटनाओं के रोकथाम व अवैध शराब बरामदगी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए उन्होंने बुधवार रात्रि मुखबिर की सूचना पर हमराहियों संग छापामारी कर एक व्यक्ति को मदनपुर गांव स्थित पशु चिकित्सालय के पास 18 अदद क्वार्टर देशी नाजायज शराब सहित धर दबोचा।

AD 1
विज्ञापन

आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। पूंछतांछ में आरोपी ने अपना नाम पता विकास उर्फ भारत पुत्र संतोष कुमार निवासी कस्बा व थाना बरौर बताया है।आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया है। थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई है।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button