उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में सड़क हादसे अधेड़ की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।हादसा रात करीब 9 बजे पंजाब नेशनल बैंक के पास हुआ।जब एक तेज रप्तार अनियंत्रित ओमनी कार ने पैदल जा रहे राहगीर को टक्कर मार दी।हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया

Story Highlights
  • तेज रप्तार ओमनी ने मारी टक्कर
  • चालक फरार
  • पुलिस कार्यवाही में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।हादसा रात करीब 9 बजे पंजाब नेशनल बैंक के पास हुआ।जब एक तेज रप्तार अनियंत्रित ओमनी कार ने पैदल जा रहे राहगीर को टक्कर मार दी।हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।मृतक की पहचान इटावा जिले के भरथना थाना अंतर्गत सामहो निवासी रामकिशन के पुत्र महेश चंद्र के रूप में हुई है।घटना तब हुई जब वह पंजाब नेशनल बैंक के पास से पैदल गुजर रहा था तभी अकबरपुर की ओर से आ रही एक अनियंत्रित ओमनी कार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी।टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और उसे एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।गंभीर चोटें होने के कारण जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।घटना ने बाद ओमनी चालक मौके से फरार हो गया।थाना प्रभारी शिवनारायन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।परिजनों को सूचना भेजी गई है।फरार चालक की तलाश की जा रही है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button