कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती, बीएसए रिद्धी ने बापू को किया नमन 

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडेय के दिशा निर्देशन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय सहित जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों में गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई।

कानपुर देहात। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडेय के दिशा निर्देशन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय सहित जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों में गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई। पूर्व में जारी दिशा निर्देशों के क्रम में गांधी जयंती के साथ परिषदीय विद्यालयों में छात्रों को मेरा विद्यालय स्वच्छ विद्यालय अभियान की शपथ तंबाकू मुक्त अभियान की शपथ संचारी रोगों से बचाव के उपाय एवं सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई।

IMG 20221003 WA0010

बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बीएसए रिद्धि पांडे ने तिरंगा फहराकर महात्मा गांधी के जीवन आदर्शों पर चलने की अपील की। इस दौरान चौधरी देशवीर सिंह विवेक दलेला दिनेश त्रिपाठी संत कुमार दीक्षित अनन्त त्रिवेदी नवजोत सिंह अंजलि गौड़ करुणा शंकर शुक्ला हेमंत रामविलास आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button