कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में युवक की हुई पहचान

सोशल मीडिया के जरिए हुई पहचान, पुलिस कार्यवाही में जुटी

कानपुर देहात में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान हो गई है।सोशल मीडिया पर वायरल पोस्टर के जरिए मृतक की शिनाख्त मंगलपुर थाना क्षेत्र के मलिकपुर अकोड़िया निवासी 24 वर्षीय योगेंद्र कुशवाहा के रूप में हुई।

बताते चलें कि मंगलपुर थाना क्षेत्र के सुरासी गांव के पास अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई थी।सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।तत्पश्चात पुलिस ने मृतक की पहचान के प्रयास शुरू किए थे।पुलिस ने मृतक युवक की पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।पुलिस ने मृतक की शारीरिक बनावट और कपड़ों के आधार पर एक पोस्टर जारी किया था।

बुधवार को यह पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी हुआ था।पोस्टर जारी होने के बाद मृतक के भाई निर्भय ने उसकी पहचान अपने भाई योगेंद्र कुशवाहा के रूप में की।परिजनों ने बताया कि योगेंद्र करीब 15 दिन पहले गुजरात में प्राइवेट नौकरी करने की बात कहकर घर से निकला था,लेकिन वह वापस घर नहीं पहुंचा।

ये भी पढ़ें :  कथा समापन के बाद महा प्रसादी का हुआ वितरण, भक्तो ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

सोशल मीडिया पर पोस्टर वायरल होने के बाद ही परिजनों को घटना की जानकारी मिली।प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान कर ली गई है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button