कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,कच्चे मकान की छत ढही,मलबे में दबकर मां,बेटी की मौत

परिजनों में मचा कोहराम,गांव में छाया मातम, पुलिस कार्यवाही में जुटी

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के सिमरामऊ गांव में एक कच्चे मकान की छत गिरने से मां बेटी की दर्दनाक मौत हो गई।किसान धर्मेंद के मकान में उनकी पत्नी उर्मिला 50 वर्ष कमरे में लिपाई कर रही थीं।उनकी 22 वर्षीय बेटी निशू भी वहां थी।इसी दौरान बरसात के कारण जर्जर हुए मकान की छत अचानक ढह गई।

शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।ग्रामीणों ने बुलडोजर मंगवाकर मलबा हटाया और घायल मां बेटी को बाहर निकाला।आनन फानन में उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।जहां मौजूद चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत दोनों को मृत घोषित कर दिया।मां,बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।गांव में मातम छा गया।थाना प्रभारी अमित शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

जिला प्रशासन को घटना की जानकारी दे दी गई है ताकि पीड़ित परिवार को राहत राशि मुहैया कराई जा सके।बारिश के कारण मकान की दीवारें जीर्ण शीर्ण होने के कारण हादसा हुआ।

Related Articles

AD
Back to top button