उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

रामस्वरूप ग्राम उद्योग महाविद्यालय में खेल महोत्सव का समापन, नरगिस और ओमप्रकाश ने मारी बाजी

रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतिम दिन छात्र-छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट कौशल से दर्शकों का मन मोह लिया। बालिका वर्ग की ऊँची कूद स्पर्धा में नरगिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया

पुखरायां, कानपुर देहात: रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतिम दिन छात्र-छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट कौशल से दर्शकों का मन मोह लिया। बालिका वर्ग की ऊँची कूद स्पर्धा में नरगिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि दिव्यांशी ने अपनी चिर-परिचित शैली में छलांग लगाकर द्वितीय और छाया देवी ने तृतीय स्थान हासिल किया।

टेबल टेनिस में स्वामी देवी के बेहतरीन खेल को देखते हुए उन्हें टीम कैप्टन चुना गया, वहीं अंतरा शुक्ला, छाया देवी और दिव्या सिंह चौहान टीम सदस्य के रूप में नामित हुईं। बालक वर्ग की भाला फेंक प्रतियोगिता में ओमप्रकाश तिवारी ने सर्वाधिक दूरी तय कर स्वर्ण पदक जीता, जबकि सुमित कुमार और सौरभ यादव क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।

भारोत्तोलन में उत्कर्ष कुमार ने सबसे अधिक भार उठाकर प्रथम तथा शिव साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खेल प्रशिक्षक संजय सिंह के रेफरी नेतृत्व में संपन्न हुई इन प्रतियोगिताओं के दौरान निर्णायक मंडल में इग्नू समन्वयक डॉ. पर्वत सिंह, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. इदरीश खान एवं डॉ. शिवरीनारायण यादव उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े-  कानून व्यवस्था के दृष्टिगत रनियां पुलिस ने की पैदल गश्त

anas quraishi
Author: anas quraishi

Sabse pahle

Related Articles

AD
Back to top button