कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

एसआरजी एआरपी ने परिषदीय विद्यालय परौंख के पुस्तकालय को किया रूपांतरित कक्षा कक्षों में लगाए टीएलएम

महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन के दृष्टिगत ग्राम परौख में विकास कार्य पूरी ताकत के साथ संचालित किए जा रहे हैं। उसी कड़ी में बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत एसआरजी एवं एआरपी के द्वारा भी उच्च प्राथमिक विद्यालय परौख एवं प्राथमिक विद्यालय परौख में निपुण भारत अभियान के दिशा निर्देशों के अनुरूप नवीन पुस्तकालय एवं टीएलएम का कार्य कराते हुए विद्यालय को  सुसज्जित किया गया।

Story Highlights
  • राष्ट्रपति की अगवानी में जुटा बेसिक शिक्षा विभाग

डेरापुर, सुशील त्रिवेदी : महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन के दृष्टिगत ग्राम परौख में विकास कार्य पूरी ताकत के साथ संचालित किए जा रहे हैं। उसी कड़ी में बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत एसआरजी एवं एआरपी के द्वारा भी उच्च प्राथमिक विद्यालय परौख एवं प्राथमिक विद्यालय परौख में निपुण भारत अभियान के दिशा निर्देशों के अनुरूप नवीन पुस्तकालय एवं टीएलएम का कार्य कराते हुए विद्यालय को  सुसज्जित किया गया।

 

इसी क्रम में नवीन पोषण वाटिका का भी निर्माण किया गया। एसआरजी अनन्त त्रिवेदी ने बताया कि निपुण भारत अभियान के अंतर्गत बच्चों के भाषा एवं गणित की मूलभूत दक्षताओं का विकास करने के लिए भाषा पहेली शब्द मिलान समानार्थी अनेकार्थी शब्द वही गणित में शंकु के खेल अबेकस के खेल लसप मसप जैसी गणितीय संक्रियाएं विश्व के विभिन्न टाइम जोन कोणों का मिलाना आदि विभिन्न संकल्पनाओं पर आधारित टी एल एम से कक्षों को सजाया गया।

 

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त के दिशा निर्देशन में एसआरजी संत कुमार दीक्षित एवं अजय कुमार गुप्ता के सहयोग से एआरपी आशीष द्विवेदी जितेन्द्र राजपूत मनोज कुमार शुक्ल अखिलेश यादव कन्हैयालाल श्रवण कुमार दीक्षित विवेक बाजपेयी सुमित सचान उदय सिंह नवजोत यादव मो समी नौसाद अहमद सुनील कुमार अजय प्रताप अनूप अवस्थी मनीष अरोड़ा दिनेश बाबू क्रष्ण चन्द्र मिश्र शैलेंद्र सिंह सौरभ यादव लालचंद संजय शुक्ल रुचिर मिश्र अनुराग पांडे चंद्रेश प्रताप आदि एवं शिक्षक संकुल बृजेश सिंह राजावत ने प्रत्येक कक्षा कक्ष को कक्षा स्तर के अनुरूप रूपांतरित किया।

 

इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी जमील अहमद नरेंद्र कुमार आनंद भूषण प्रियंका चौधरी दिनेश कुमार त्रिपाठी जिला समन्वयक प्रशिक्षण अभिषेक कुमार रस्तोगी जिला समन्वयक बालिका विवेक दलेला जिला समन्वयक एमडीएम देशवीर सिंह चौधरी जिला समन्वयक एमआईएस विनय विश्वकर्मा विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेन्द्र सिंह एवं भगवान सिंह आदि के निर्देशन में विगत 5 दिन से दोनों विद्यालयों की मरम्मत साज सज्जा वॉल पेंटिंग स्मार्ट क्लास का कार्य अनवरत जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button