कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कल से 05 अक्टूबर तक लवकुश दल दशहरा रामलीला कमेटी के तत्वाधान में भव्य “रामलीला” का आयोजन

बरौर कस्बा स्थित रामलीला मैदान में लवकुश दल दशहरा रामलीला कमेटी के तत्वाधान में लगभग 40 वर्षीय पुरानी 4 दिवसीय रामलीला व दशहरा मेला का आयोजन किया जाएगा यह जानकारी शनिवार को लवकुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष हाजी बदरे आलम सिद्दीकी ने दी।

पुखरायां,अमन यात्रा। बरौर कस्बा स्थित रामलीला मैदान में लवकुश दल दशहरा रामलीला कमेटी के तत्वाधान में लगभग 40 वर्षीय पुरानी 4 दिवसीय रामलीला व दशहरा मेला का आयोजन किया जाएगा यह जानकारी शनिवार को लवकुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष हाजी बदरे आलम सिद्दीकी ने दी।

ये भी पढ़े-  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी ने प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

बरौर कस्बा निवासी लवकुश दशहरा रामलीला कमेटी के अध्यक्ष हाजी बदरे आलम सिद्दीकी ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि कस्बे के रामलीला मैदान में लवकुश दल दशहरा रामलीला कमेटी के तत्वाधान में आगामी रविवार 2 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक ख्यातिप्राप्त कलाकारों के द्वारा 4 दिवसीय दशहरा रामलीला का आयोजन किया जाएगा तत्पश्चात 5 अक्टूबर बुधवार को अपराह्न रावण दहन तथा दशहरा मेले का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button