कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: अवैध खनन पर जिला प्रशासन का कड़ा प्रहार, पकड़े गए तीन डम्फर

स्वीकृत सीमा से अधिक मिट्टी निकासी पर लगा 75 हजार का जुर्माना, राजस्व में भी भारी उछाल

कानपुर देहात जिले में अवैध खनन और परिवहन की गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए गठित टास्कफोर्स लगातार सक्रियता दिखा रही है। जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में खनिज अनुभाग द्वारा अकबरपुर तहसील क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही अमल में लाई गई है।

खान अधिकारी द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, तहसील अकबरपुर के अंतर्गत संचालित एक ईंट-भट्टा फर्म को स्वीकृत मात्रा से अधिक मिट्टी की निकासी करते हुए पाया गया। नियमों की इस अनदेखी पर त्वरित कार्यवाही करते हुए टास्कफोर्स ने 03 डम्फरों को पकड़ लिया। इन पर कुल 75,000 रुपये का अर्थदण्ड आरोपित किया गया, जिसे विधिवत तरीके से राजकोष में जमा करा दिया गया है।

प्रशासन की इस मुस्तैदी का सकारात्मक असर जिले के राजस्व संग्रह पर भी देखने को मिला है। वित्तीय वर्ष 2025-2026 में माह जनवरी 2026 तक कुल 3533 लाख रुपये का राजस्व राजकोष में जमा कराया जा चुका है। यह आंकड़ा पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 की इसी अवधि (जनवरी 2025 तक) में जमा हुए 3034 लाख रुपये के राजस्व से 499 लाख रुपये अधिक है। जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व में टास्कफोर्स द्वारा अवैध खनन और परिवहन पर निरंतर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है ताकि प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन को पूरी तरह रोका जा सके।

ये भी पढ़े-  भोगनीपुर: अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए 20 क्वार्टर

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button