कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

छात्र पर जानलेवा हमला: हॉकी और डंडों से पीटकर किया लहूलुहान

कोचिंग से घर लौट रहे एक छात्र पर चार युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला कर दिया। हॉकी और डंडों से हुई इस बेरहमी से पिटाई में छात्र बुरी तरह घायल हो गया और बेहोश होकर गिर पड़ा।

Story Highlights
  • पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

अकबरपुर, कानपुर देहात: कोचिंग से घर लौट रहे एक छात्र पर चार युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला कर दिया। हॉकी और डंडों से हुई इस बेरहमी से पिटाई में छात्र बुरी तरह घायल हो गया और बेहोश होकर गिर पड़ा। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

यह घटना 23 अगस्त 2025 की शाम करीब 6:30 से 7:00 बजे के बीच अकबरपुर के झब्बू की दुकान के पास हुई। जिगनिस गलुवापुर गांव के निवासी और इच्छाराम इंटर कॉलेज, रूरा में 12वीं के छात्र शुभ शुक्ला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह कोचिंग से वापस लौट रहा था, तभी मंगल मिश्रा, वंश द्विवेदी, ओमजी यादव और शिवम यादव ने उसे रोक लिया।

शुभ के अनुसार, चारों ने उसे गाली-गलौज दी। जब उसने विरोध किया तो उन्होंने मिलकर उस पर हॉकी और डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में शुभ के चेहरे, सिर और आंख में गंभीर चोटें आईं, जिससे वह बेहोश हो गया।

आसपास के लोगों ने तुरंत उसे ओम मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया। अगले दिन, 24 अगस्त को उसके माता-पिता उसे कानपुर के पनेशिया हॉस्पिटल ले गए। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद शुभ ने 25 अगस्त को अकबरपुर थाने में जाकर आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने शुभ की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

AD
Back to top button