उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

अपराध नियंत्रण की दिशा में भोगनीपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम तथा अवैध शस्त्र बरामदगी हेतु थाना भोगनीपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है

Story Highlights
  • अवैध तमंचा कारतूस समेत युवक रंगे हाथों गिरफ्तार,भेजा गया जेल

पुखरायां।कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम तथा अवैध शस्त्र बरामदगी हेतु थाना भोगनीपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर एक युवक को एक अवैध तमंचा मय दो जिंदा कारतूस समेत रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि यह कार्यवाही अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह,पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर हरीश चन्दर के कुशल मार्गदर्शन में तथा पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय व अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर संजय सिंह के कुशल नेतृत्व में की गई है।उन्होंने बताया कि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व खुलाशे के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने दोपहर करीब 1.20 बजे मुखबिर की सूचना पर कोतवाली क्षेत्र के चांदापुर रोड पर ओमकार ईंट भट्टे के पास छापामारी कर चाँदापुर निवासी शानू उर्फ सानूर को एक नाजायज तमंचा 312 बोर व दो जिंदा कारतूस समेत रंगे हाथों धर दबोच लिया।पूँछतांछ में आरोपी शानू ने बताया कि वह शौकिया तौर पर अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा रखता है।आरोपी की गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह,उपनिरीक्षक अतेंद्र कुमार,हेड कांस्टेबल शशिभानु तिवारी व अनूप कुमार का सराहनीय योगदान रहा।आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने यह भी आश्वासन दिया है कि अपराधों की रोकथाम हेतु इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।थाना क्षेत्र में अपराध किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा।अपराध करने वालों को सीधे सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

Related Articles

AD
Back to top button