कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: सिकंदरा में अधिवक्ता के घर से साढ़े चार लाख नगदी समेत सोने चांदी के आभूषण पार

पीड़ित ने अपर पुलिस अधीक्षक से लगाई खुलाशे की गुहार

Story Highlights
  • सिकंदरा थाना क्षेत्र में नहीं थम रहीं चोरी की घटनाएं
  • पुलिस बोली जल्द होगा खुलासा

कानपुर देहात: जनपद के सिकंदरा थाना क्षेत्र के गुरदही बुजुर्ग गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक अधिवक्ता के घर को निशाना बनाकर साढ़े चार लाख नगदी समेत सोने चांदी के आभूषण पार कर दिए।

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।पीड़ित अधिवक्ता रामनाथ यादव ने बताया कि चोरों ने उनके घर से साढ़े चार लाख नगदी समेत सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।घटना के समय परिवार के सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे।रामनाथ ने बताया कि उनकी बहू मायके गई हुई थी।जिसके कारण सोने चांदी के आभूषण घर पर ही रखे थे।

इसके अलावा दो दिन पहले उन्होंने एक बैनामा कराकर साढ़े चार लाख रुपए नगद प्राप्त किए थे,जिसे उन्होंने घर पर ही रखा था।रामनाथ ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय को प्रार्थना पत्र देकर घटना की जानकारी दी।प्रभारी निरीक्षक हरिओम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।जल्द घटना का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़े- सीएलडी इंटर कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन

Related Articles

AD
Back to top button