कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जिलाधिकारी नेहा व पुलिस अधीक्षक ने बकरीद त्यौहार के चलते किया नगर भ्रमण, परखी सुरक्षा व्यवस्था

बकरीद के पर्व को लेकर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य हेतु डी एम नेहा जैन व पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने पुखरायां तथा भोगनीपुर कस्बे में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गस्त कर लोगों से बातचीत की तथा उन्हे सुरक्षा का अहसास कराया।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखराया। गुरुवार को बकरीद के पर्व को लेकर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य हेतु डी एम नेहा जैन व पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने पुखरायां तथा भोगनीपुर कस्बे में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गस्त कर लोगों से बातचीत की तथा उन्हे सुरक्षा का अहसास कराया।

इस दौरान उन्होंने सभी से आपसी भाईचारा कायम रखने तथा शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार को मनाने की अपील की वहीं गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की बात कही।शुक्रवार को जिले की डी एम तथा एस पी ने भोगनीपुर तथा पुखरायां कस्बे में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गस्त किया।

FB IMG 1688012668285

इस दौरान उन्होंने लोगों से पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।उत्पात करने वालों के बारे में प्रशासन को जानकारी देने को कहा।ताकि ऐसे लोगों पर कार्यवाही हो सके। डी एम नेहा जैन ने बताया कि जिला प्रशासन बकरीद त्योहार को लेकर पूरी तरह अलर्ट है।हरेक स्थित पर नज़र बनाए हुए है।कहा कि पर्व के दौरान गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।और भ्रामक तथा आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों को भी बख्सा नहीं जाएगा।इस मौके पर क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर रविकांत गौड़,कोतवाल प्रमोद कुमार शुक्ला सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा।

Related Articles

AD
Back to top button