उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

आरएसजीयू पीजी कॉलेज में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, ‘योगः कर्मसु कौशलम्’ के संदेश के साथ हुआ सामूहिक योगाभ्यास

पुखरायां। रामस्वरूप ग्रामोद्योग परास्नातक महाविद्यालय (RSGU PG College) में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर भारतीय ज्ञान परंपरा के अमृत ‘योग’ का भव्य व सामूहिक अभ्यास किया गया। महाविद्यालय परिसर के हरे-भरे व शांत वातावरण के बीच ब्रह्ममुहूर्त में शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ योगाभ्यास सत्र में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य प्रोफेसर हरीश कुमार सिंह ने योग को “योगः कर्मसु कौशलम्” से जोड़ते हुए इसे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने पर बल दिया। इग्नू समन्वयक डॉ. पर्वत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बाबा रामदेव द्वारा योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के ऐतिहासिक प्रयासों को रेखांकित किया, वहीं क्रीड़ा प्रशिक्षक संजय कुमार ने विभिन्न आसनों का अभ्यास कराते हुए उनके शारीरिक व मानसिक लाभ समझाए। शिवाकांत द्वारा कराए गए “सर्वे भवन्तु सुखिनः” के मंत्रोच्चार से पूरा माहौल आध्यात्मिक हो उठा। योग शिविर के सफल आयोजन पर प्राचार्य ने क्रीड़ा प्रशिक्षक व एनसीसी कैडेट्स सहित सभी उपस्थित जनों का आभार जताया और विद्यार्थियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की। इस अवसर पर सुनील, अशोक, अतुल, अरुणा देवी, रवि, घनश्याम सहित भारी संख्या में शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे, जहाँ शिविर में आए नन्हे बच्चे ‘आनन्द’ द्वारा किए गए कठिन आसनों ने सभी का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

Related Articles

AD
Back to top button