कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: जिलाधिकारी ने की जनसुनवाई, सम्बन्धित अधिकारियों को दिये निर्देश

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ब्लॉक और तहसील स्तर के अधिकारी भी हुए शामिल।

कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने जनसामान्य की विभिन्न शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों के संबंध में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर संतोषजनक निस्तारण किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो। साथ ही, शिकायतकर्ताओं को निस्तारण की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति से समय-समय पर अवगत कराया जाए।

इस अवसर पर जनसुनवाई को प्रभावी बनाने हेतु समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी, उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिग्विजय सिंह सहित अतिरिक्त मजिस्ट्रेट आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े- 42 लाख का पैकेज और लग्जरी कार, फिर भी इस युवक ने क्यों छोड़ी नौकरी? वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप

Related Articles

AD
Back to top button