कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

डिप्टी सीएम पाठक ने “मयूर एडिबल्स फैक्ट्री” का किया भ्रमण, दिये आवश्यक दिशा निर्देश

उप मुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी द्वारा अपने दौरे के दूसरे दिन प्रातः ही निरीक्षण भवन माती में अमलतास के वृक्ष को रोपित करते हुए जहां पर्यावरण संरक्षण का एक सजीव उदाहरण इस संदेश के साथ दिया कि हर व्यक्ति को अपने आस पास पौधों व वृक्ष को रोपित करना चाहिए।

Story Highlights
  • उप मुख्यमंत्री ने निरीक्षण भवन माती में अमलतास के वृक्ष को किया रोपित, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • शासन द्वारा उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु नियमित किया जा रहा है प्रयासः उप मुख्यमंत्री

अमन यात्रा, कानपुर देहात।  उप मुख्यमंत्री  बृजेश पाठक  द्वारा अपने दौरे के दूसरे दिन प्रातः ही निरीक्षण भवन माती में अमलतास के वृक्ष को रोपित करते हुए जहां पर्यावरण संरक्षण का एक सजीव उदाहरण इस संदेश के साथ दिया कि हर व्यक्ति को अपने आस पास पौधों व वृक्ष को रोपित करना चाहिए, जिससे वातावरण में बढ़ते हुए तापमान को नियंत्रित रखा जा सके तथा आने वाली पीढ़ी को हरा-भरा पर्यावरण दे सके।

IMG 20230603 WA0046

तदोपरान्त उप मुख्यमंत्री द्वारा रनियां क्षेत्र स्थित मेसर्स मयूर एडिबल्स प्राइवेट लिमिटेड में स्थित मंदिर में पूजा अर्चना की, तत्क्रम में  मंत्री  ने मयूर एडिबल्स की उत्पादन इकाई तथा पैकेजिंग इकाई का भ्रमण किया तथा उनके उत्पादों की गुणवत्ता व आयात निर्यात के सम्बन्ध में भ्रमण के दौरान मेसर्स मयूर मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज गुप्ता  से आवश्यक चर्चा की।

IMG 20230603 WA0038

मा0 उप मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपद कानपुर देहात को उद्यमिता के क्षेत्रों में इसी प्रकार प्रगति करने हेतु प्रोत्साहित किया तथा शासन द्वारा उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु नियमित प्रयास किये जा रहे है, जिससे सूक्ष्म, मध्यम व लघु उद्योगों को आगे बढ़ने में सहयोग मिले।

IMG 20230603 WA0035

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष/एमएलसी अविनाश सिंह चौहान, जिलाधिकारी नेहा जैन, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय आदि अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण व उद्यमी उपस्थित रहे।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button