कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात : बसपा मुख्य इंचार्ज ने सपा के ‘पीडीए’ को बताया फर्जी, 2027 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का किया दावा

मुख्य अतिथि जितेंद्र संखवार ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी, भाजपा और सपा पर साधा निशाना।

कानपुर देहात की विधानसभा अकबरपुर रनिया में बहुजन समाज पार्टी की एक बेहद महत्वपूर्ण विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न हुई। यह बैठक आगामी 29 जुलाई को आयोजित होने वाले विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बुलाई गई थी। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर मंडल के मुख्य इंचार्ज जितेंद्र संखवार मौजूद रहे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए 29 जुलाई को कस्बा अकबरपुर स्थित सिंह लॉन में होने वाले सम्मेलन में भारी संख्या में पहुंचने की अपील की।

बैठक को संबोधित करते हुए जितेंद्र संखवार ने भाजपा और सपा पर जोरदार सियासी हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी और अन्याय-अत्याचार चरम पर पहुंच चुका है। आज जब प्रदेश का युवा नौकरी की मांग करता है तो सरकार उसे गुमराह कर देती है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के पीडीए फॉर्मूले को भी पूरी तरह फर्जी बताते हुए जनता को इससे सावधान रहने की सलाह दी।

अकबरपुर रनिया में बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक में संबोधित करते मुख्य इंचार्ज जितेंद्र संखवार

उन्होंने आगे कहा कि जब-जब उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनी है, तब-तब सर्वसमाज का सम्मान बढ़ा है और युवाओं को बड़े पैमाने पर नौकरियां मिली हैं। बसपा शासनकाल में कानून-व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त थी और कोई दंगा-फसाद नहीं हुआ। आज सत्ता पक्ष हिंदू-मुस्लिम के नाम पर समाज को बांटने का काम कर रहा है, जिससे तंग आकर अब सर्वसमाज के लोग बहुत तेजी से बसपा से जुड़ रहे हैं। पूरे प्रदेश में बीएसपी की लहर चल पड़ी है और इस दमनकारी सरकार को आगामी चुनाव में उखाड़ फेंकना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर 2027 के विधानसभा चुनाव में बसपा की सरकार बनाने और परम आदरणीय बहन कुमारी मायावती को पांचवीं बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का दृढ़ संकल्प लिया।

इस तैयारी बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अकबरपुर चेयरमैन प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह गुड्डन ने की। उन्होंने भी कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता से 29 जुलाई के सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए भारी संख्या में पहुंचने का निवेदन किया।

इस महत्वपूर्ण बैठक में मंडल प्रभारी अजय कुमार गोयल फौजी, जिला अध्यक्ष जवाहर संखवार, जिला उपाध्यक्ष शमशाद खान एडवोकेट, जिला महासचिव रामदुलारे कमल, जिला संयोजक BVF रामबाबू गौतम, जिला कार्यकारिणी सदस्य राम प्रकाश गौतम, विधानसभा प्रभारी ज्ञानचंद्र संखवार, रवि प्रकाश एडवोकेट, आशुतोष गौतम, जिला पंचायत सदस्य सतेंद्र पाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बड़े लाल चौहान, विधानसभा अध्यक्ष शिववीर सिंह चौबे, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष युवराज सिंह, पूर्व मंडल प्रभारी ऋषि गौतम, विधानसभा संयोजक BVF राधे लाल संखवार उपस्थित रहे।

इनके साथ ही मोहलत सिंह, कुलदीप गौतम, राकेश कमल, शिवशंकर गौतम, देशराज, विनोद गौतम, अमित गौतम, संदीप गौतम, अनुज गौतम, प्रवीण गौतम, राजकुमार गौतम, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रणधीर गौतम, रमेश पासवान, रामशंकर कमल, हरिप्रसाद, शकील नूरी, नरेंद्र कुमार, विमल कुमार, ओमप्रकाश, शैलेंद्र कुमार, रजत शर्मा, दीपक चौहान, सुल्तान सिंह, धर्मेंद्र भदौरिया, जयकृष्ण, अशोक, रामकेश सहित बड़ी संख्या में सम्मानित पदाधिकारी, समर्थक और शुभचिंतक मौजूद रहे।


ये भी पढे-  अमन यात्रा लाइव एक्सक्लूसिव: रसूलाबाद में दहेज हत्या के फरार आरोपी के घर पुलिस की मुनादी, कोर्ट में हाजिर न होने पर होगी कुर्की


Related Articles

AD
Back to top button