मनोरंजन

किसान आंदोलन पर धर्मेंद्र का ट्वीट वायरल, बोले- किसान भाईयों का दुख देखकर मैं बहुत पीड़ा में हूं

Farmers Protest: धर्मेंद्र ने एक बार फिर से किसानों के समर्थन में ट्वीट किया है. दरअसल, धर्मेंद्र ने पहले भी किसानों के लिए ट्वीट किया था जो कि खूब वायरल हो गया था हालांकि उन्होंने इस ट्वीट को बाद में डिलीट कर दिया था.

Farmers Protest: देश भर में किसान आंदोलन का मुद्दा खूब चर्चाओं में हैं. ऐसे में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र भी अब खुलकर किसानों के सपोर्ट में आ गए हैं. धर्मेंद्र ने एक बार फिर से किसानों के समर्थन में ट्वीट किया है. दरअसल, धर्मेंद्र ने पहले भी किसानों के लिए ट्वीट किया था जो कि खूब वायरल हो गया था हालांकि उन्होंने इस ट्वीट को बाद में डिलीट कर दिया था. ट्वीट डिलीट करने पर काफी सारे सोशल मीडिया यूजर्स ने हैरानी भी जताई थी.
धर्मेंद्र ने ट्वीट करते हुए लिखा, “अपने किसान भाईयों का दुख देखकर में बहुत पीड़ा में हूं. सरकार को कुछ बहुत जल्द कुछ करना चाहिए.”

आपको बता दें कि धर्मेंद्र ने इससे पहले वाले ट्वीट में लिखा था, “सरकार से प्रार्थना है, किसान भाइयों की समस्या का कोई हल जल्दी निकाल लें, दिल्ली में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं, दर्द होता है ये देखकर.” धर्मेंद्र का ये ट्वीट वायरल हो गया था. लेकिन फिर अचानक से धर्मेंद्र ने अपने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया. धर्मेंद्र का ऐसे अचानक ट्वीट डिलीट करना कई लोगों को हैरान कर गया. कई यूजर तो धर्मेंद्र को ट्रोल करने लगे.

फिल्म इंडस्ट्री में तमाम सेलेब्स इस वक्त किसानों के समर्थन में उतर आए हैं और सोशल मीडिया पर ट्वीट कर रहे हैं. प्रियंका चोपड़ा से लेकर सोनम कपूर तक सभी किसानों और उनकी मांगों को सपोर्च कर रहे हैं. हालांकि इस मुद्दे पर कंगना जरा सरकार के बिल की जमकर पैरोकारी करती दिखाई दे रही है. बिल को लेकर कंना रनौत अभी तक जहां दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा समेत कई दूसरे सेलेब्स से भिड़ चुकी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button