अपना देश

किसान आन्दोलन : यूपी बॉर्डर पर किसानों की पंचायत शुरू

किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के गांव सिसौली मुजफ्फरनगर स्थित गांव में हर माह होने वाली पंचायत इस बार बुधवार को यूपी गेट पर आयोजित की जा रही है। इसमें आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

नई दिल्ली/गाजियाबाद,अमन यात्रा। दिल्ली-एनसीआर के चारों बॉर्डर (सिंघु, टीकरी, शाहजहांपुर और गाजीपुर बॉर्डर) पर तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में धरना प्रदर्शन जारी है। इस बीच यूपी गेट पर किसानों की महापंचायत जारी है। जिसमें किसान आंदोलन के मद्देनजर कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। यूपी गेट पर किसान आंदोलन में शामिल किसान नेता गौरव टिकैत के मुताबिक, उनके दादा और किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के गांव सिसौली मुजफ्फरनगर स्थित गांव में हर माह होने वाली पंचायत इस बार बुधवार को यूपी गेट पर आयोजित की जा रही है। इसमें आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

इस बीच खबर आई है कि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्त नरेश टिकैत कुछ देर में आने वाले हैं। राकेश टिकैत फिलहाल यूपी गेट पर नहीं हैं।  उधर, पंचायत में उत्तर प्रदेश के सभी जिलाध्यक्ष शामिल हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button