कानपुर

छात्रों के लिए CBSE का Reading Challenge, दीक्षा प्लेटफॉर्म पर ले सकते हैं हिस्सा

आठवीं से 10वीं के छात्र और छात्राओं में पठन-पाठन की क्षमता विकसित करने के लिए सीबीएसई हर साल सराहनीय पहल करता आ रहा है। इस बार दीक्षा प्लेटफार्म पर रीडिंग चैलेंज नाम से प्रतियोगिता शुरू की जा रही है।

कानपुर, अमन यात्रा। सीबीएसई बोर्ड से पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए राहतभरी खबर है। छात्रों के अंदर अपने विषयों के साथ-साथ अन्य विषयों की पढ़ाई की क्षमता विकसित हो, इसके लिए सीबीएसई की ओर से रीडिंग चैलेंज प्रतियोगिता आयोजित की गई है। वैसे तो हर साल छात्र-छात्राएं स्कूलों में होने वाली इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते थे। हालांकि कोरोना महामारी को देखते हुए सीबीएसई ने इस प्रतियोगिता को दीक्षा प्लेटफॉर्म (ऑनलाइन) पर कराने का फैसला किया है।

इससे पहले भी सीबीएसई की ओर से जो प्रतियोगिताएं कराई गईं, वह ऑनलाइन हुईं। बोर्ड के निदेशक अकादमिक डॉ.जोसेफ इमैनुअल की ओर से इस संबंध में सर्कुलर जारी कर दिए गए हैं। सभी प्रधानाचार्यों को अधिक से अधिक छात्रों को प्रतिभाग कराने के लिए भी कहा गया है।

पंजीकृत ई-मेल से कराएं पंजीकरण

दीक्षा प्लेटफॉर्म पर छात्रों के लिए लिंक उपलब्ध कराया गया। इस लिंक की मदद से छात्र अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण कराने के लिए छात्रों को 15 मार्च तक का समय भी दिया गया है। छात्र अपनी रजिस्टर्ड ई-मेल व पासवर्ड की मदद से प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button