उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

जन आरोग्य मेले में 186 मरीजों का किया गया सफल उपचार

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले व स्वास्थ्य मेले में अलग अलग रोग से पीड़ित 186 मरीजों का उपचार कर दवा वितरित की गई।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स भी दिए गए।रविवार को देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले व स्वास्थ्य मेले में अलग अलग रोग से पीड़ित 186 मरीजों का उपचार कर दवा वितरित की गई।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स भी दिए गए।रविवार को देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। बरौर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर जयनीत कटियार व उनकी टीम ने अलग अलग रोग से पीड़ित 32 मरीजों का उपचार कर उन्हे निशुल्क दवा वितरित की।मलासा में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास की टीम द्वारा 38 मरीजों का उपचार किया गया।

5dde7d75 89f6 4ac0 b082 d12de337ebfa

वहीं जरसेन में डॉक्टर सौरभ सचान की टीम ने 31 मरीजों का उपचार कर दवा वितरित की।देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष्मान भव के तहत आयोजित स्वास्थ्य मेले में डॉक्टर अनुष्का सिंह,डॉक्टर तरन्नुम नाज,डॉक्टर राकेश कुमार,डॉक्टर कृतिका सोनी, फार्मासिस्ट अनिल कुमार,एल टी योगेंद्र सिंह,संजीव कुमार आदि ने 85 मरीजों का सफल उपचार कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास ने लोगों को बीमारी से बचाव संबंधी महत्त्वपूर्ण टिप्स भी दिए।उन्होंने मौसम परिवर्तन के चलते लोगों को बीमारी के प्रति एहतियात बरतने की सलाह दी।

9fb5e08f b07a 4ffe be53 86e2ef2f97c5

दिन के समय में घर से बाहर निकलने पर फुल आस्तीन के कपड़े पहनने,रात्रि के समय मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करने तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर जांच उपरांत ही दवा का सेवन करने की बात कही।इस मौके पर फार्मासिस्ट त्रिलोकी नाथ,एलटी राम प्रताप,शिवम,फहीम,दिव्यांशी, संगिनी ललिता,रीता,सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button