अपना देश

बंगाल चुनाव: लेफ्ट-कांग्रेस के बीच सीटों का हुआ समझौता

सूत्रों ने बताया कि सीट समझौते की घोषणा 28 तारीख को कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में होने वाली साझा रैली के बाद अगले एक दो दिनों में कर दी जाएगी.

सूत्रों के मुताबिक तय सीट समझौते में फुरफुरा शरीफ के अब्बास सिद्दीकी के इंडियन सेक्युलर फ्रंट को भी शामिल किया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने पहले लेफ्ट से 130 सीटें मांगी थी मगर अब कांग्रेस करीब 100 सीटों पर लड़ेंगी और सेक्युलर फ्रंट को करीब 30 सीटें दी जा सकती हैं. हालांकि, सूत्रों के मुताबिक सेक्युलर फ्रंट ने पहले 60 सीटों की मांग की थी.

आपको बता दें पिछली बार कांग्रेस ने 92 सीटों पर चुनाव लड़ा था. यही नहीं तय समझौते में लेफ्ट फ्रंट अपने कोटे से कुछ सीटें आरजेडी को भी दे सकता है. सूत्रों ने बताया की सीट समझौते की घोषणा 28 तारीख को कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में होने वाली साझा रैली के बाद अगले एक दो दिनों में कर दी जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button