जालौनउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

डीएम के निर्देश पर सड़कों पर उतरे अफसर, रॉन्ग साइड वाहनों पर कसी नकेल

जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए रॉन्ग साइड चलने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया।

Story Highlights
  • जनपद में चला विशेष चेकिंग अभियान

उरई। जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए रॉन्ग साइड चलने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत उप जिलाधिकारी सुशील कुमार स्वयं टीम के साथ सड़कों पर उतरे और यातायात पुलिस, परिवहन विभाग व स्थानीय थानों की टीमों के साथ मिलकर रॉन्ग साइड ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान कौंच, जालौन, माधौगढ़, उरई आदि स्थानों पर चेकिंग कर कई ट्रकों को रोका गया, जिनमें से कई का चालान किया गया और कुछ को नियमों के उल्लंघन पर कार्यवाही की गई।अधिकारियों ने वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के पालन के प्रति जागरूक भी किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क पर अनुशासनहीनता, विशेषकर रॉन्ग साइड ड्राइविंग, गंभीर सड़क हादसों का कारण बनती है, और इसे किसी भी स्थिति में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों, परिवहन अधिकारियों एवं यातायात पुलिस को निर्देशित किया है कि इस प्रकार की कार्यवाहियाँ नियमित रूप से जारी रहें।

उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल चालान या जब्ती तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका मुख्य उद्देश्य जनमानस में ट्रैफिक नियमों के प्रति चेतना जागृत करना और एक जिम्मेदार यातायात संस्कृति का निर्माण करना है। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी, यातायात निरीक्षक, परिवहन अधिकारी, थानाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे

Related Articles

AD
Back to top button