कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात : महिला ने पानी के धोखे पिया जहरीला पदार्थ

हालत गंभीर,भेजा गया अस्पताल

पुखरायां। कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक महिला ने गलती से पानी के धोखे जहरीला पदार्थ पी लिया।हालत बिगड़ने पर उसे पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

अमरौधा के कटरा मोहाल निवासी रोहित ने बताया कि उसकी बहन दीपिका 28 वर्ष ने सोमवार को बोतल में रखे जहरीले पदार्थ को पानी समझकर पी लिया।जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।घटना की जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया।परिजनों ने आनन फानन में दीपिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरायां में भर्ती कराया।जहां उसका उपचार जारी है।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात में फर्जी दस्तावेज लगाकर 75 हजार का लोन,पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

Related Articles

AD
Back to top button