कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में युवक युवती को लेकर फरार,रिपोर्ट दर्ज

पुलिस युवती व आरोपी की तलाश में जुटी

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने एक युवक पर अपनी पुत्री को बहला फुसलाकर कहीं भगा ले जाने का आरोप लगाया है।मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता युवती समेत आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि बीते 31 दिसंबर को बिल्हौर थाना क्षेत्र के पुरा गांव निवासी आयुष उसकी 19 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया है।

काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं सुराग नहीं लग सका है। थाना प्रभारी अमित शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।पीड़िता युवती समेत आरोपी की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात: रसूलाबाद में लेखपाल के सेवानिवृति पर सम्मान समारोह,दी गई भावभीनी विदाई

Related Articles

AD
Back to top button