कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: आग से झुलसी 90 साल की बुजुर्ग के लिए जीवन रक्षक बनी 108 एम्बुलेंस सेवा

हाजीपुर देवीपुर में तसले की आग की चपेट में आई बुजुर्ग महिला, मेडिकल स्टाफ ने समय पर पहुंचाया अस्पताल

कानपुर देहात के थाना बरौर क्षेत्र अंतर्गत हाजीपुर देवीपुर गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ रहने वाली 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला जैवन घर के पास तसले में आग ताप रही थीं, तभी अचानक उनके कपड़ों ने आग पकड़ ली। इस हादसे में बुजुर्ग महिला का हाथ, मुंह और सिर के बाल बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

108 एम्बुलेंस की त्वरित कार्यवाही

हादसे की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचित किया गया। कॉल मिलते ही एम्बुलेंस तत्काल मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस पर तैनात ईएमटी सतेंद्र कुमार ने बिना देरी किए झुलसी हुई महिला को प्राथमिक उपचार देना शुरू किया। इसके बाद एम्बुलेंस पायलट विजय कुमार ने सावधानी और तेजी बरतते हुए मरीज को सुरक्षित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) देवीपुर पहुंचाया।

बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर

सीएचसी देवीपुर में तैनात डॉक्टर जया ने बुजुर्ग महिला का गहन परीक्षण और उपचार किया। महिला की उम्र और हालत की गंभीरता को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। स्थानीय निवासियों ने 108 एम्बुलेंस सेवा और मेडिकल स्टाफ की सूझबूझ की सराहना की है, जिनकी तत्परता से बुजुर्ग महिला को समय रहते चिकित्सा सहायता मिल सकी।

ये भी पढ़े- मंगलपुर पुलिस की पैरवी रंग लाई, अवैध असलहा रखने वाला अपराधी दोषी करार

Related Articles

AD
Back to top button