कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

लाइन शुद्धिकरण के लिए रनियां में कल पांच घंटे का महा-शटडाउन, थम जाएगी औद्योगिक इकाइयों की रफ्तार

बिजनेस प्लान योजना के तहत होगा मरम्मत कार्य, रनिया टाउन और इंडस्ट्रियल एरिया में कल सुबह 11 से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी आपूर्ति

रनियां। कानपुर देहात के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र रनियां में रविवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। 33/11 विद्युत उपकेंद्र रनियां में बिजनेस प्लान योजना के अंतर्गत लाइन शुद्धिकरण और आवश्यक मरम्मत का विशेष कार्य प्रस्तावित है। इस तकनीकी सुधार के कारण उपकेंद्र से जुड़े सभी 11 केवी फीडरों पर पांच घंटे का शटडाउन लिया जाएगा।

विद्युत विभाग के एसडीओ विकास सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत लाइनों के सुदृढ़ीकरण और भविष्य में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह कार्य किया जाना अनिवार्य है। मरम्मत कार्य के चलते कल, 15 मार्च को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी। इस कटौती का सीधा प्रभाव रनियां टाउन क्षेत्र के साथ-साथ सभी प्रमुख औद्योगिक इकाइयों पर भी पड़ेगा।

अधिकारियों के अनुसार, लाइन शुद्धिकरण का कार्य पूरा होते ही सभी फीडरों की सप्लाई पुनः सुचारू कर दी जाएगी। विभाग ने क्षेत्र के उद्यमियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस निर्धारित समयावधि को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य समय से पूर्व पूर्ण कर लें, जिससे उन्हें कार्य अवधि के दौरान किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात: राजपुर में जल अर्पण दिवस की धूम, ब्लॉक प्रमुख ने दी शुद्ध पेयजल की सौगात

Related Articles

AD
Back to top button