कानपुर देहात: दुख की घड़ी में परिजनों के बीच पहुंचे पूर्व प्रत्याशी मनु सिंह शोक संतप्त परिवारों को बंधाया ढांढस
जलपुरा के रवि यादव और महकापुर के सर्वेश सिंह की सड़क हादसे में मौत पर जताया दुख।

कानपुर देहात के भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र में आज समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र पाल सिंह मनु ने विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर दुखद घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात की। शोक की इस घड़ी में उन्होंने पीड़ितों को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मोहम्मदपुर में हैदर अब्बास की अंतिम विदाई में हुए शामिल
भोगनीपुर के ग्राम मोहम्मदपुर निवासी हैदर अब्बास (लाला) का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। सूचना मिलने पर नरेंद्र पाल सिंह मनु उनके गांव पहुंचे और अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें नम आंखों से विदाई दी। उन्होंने हैदर अब्बास को एक कर्मठ व्यक्ति बताते हुए उनके निधन को समाज के लिए बड़ी क्षति बताया।
सड़क हादसों में हुई मौतों पर जताया गहरा दुख
सपा नेता मनु सिंह ग्राम जलपुरा पहुंचे, जहां उन्होंने सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले रवि यादव के परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद वे ग्राम महकापुर गए और वहां भी सड़क हादसे का शिकार हुए सर्वेश सिंह शेरा के परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि असमय होने वाली ये मौतें अत्यंत हृदयविदारक हैं और वे हर संभव मदद के लिए परिवार के साथ खड़े हैं।
पार्टी कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति
इस दौरान सपा नेता के साथ क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और शिक्षक मौजूद रहे। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से शिक्षक देशराज सिंह, शिक्षक मोहर सिंह, एडवोकेट लक्ष्मी नारायण, पूर्व प्रधान रामस्वरूप सिंह, नीलू यादव, हुस्न आलम रिज़वी और सुरेंद्र बाबा शामिल थे। इसके अलावा पूर्व प्रधान शत्रुघ्न सिंह, बल्ली यादव, तारिक कुरैशी, प्रधान महमूद हसन, पूर्व प्रधान राम अवतार सिंह, हरचरण सिंह, बृजपाल सिंह, श्रीकृष्ण फौजी, जयवीर सिंह, अशोक सिंह और मानस यादव ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
ये भी पढे- गौरानगर में बुद्ध कथा का आयोजन, पूर्व प्रत्याशी मनु यादव ने शिक्षा और समानता पर दिया जोर



