कानपुर देहात में विवाहिता की दहेज हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, राजपुर पुलिस ने दबोचा
अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर की गई थी हत्या, ग्राम भाल से पकड़ा गया नामजद अभियुक्त
कानपुर देहात। जनपद में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत राजपुर थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे मुख्य अभियुक्त अखिलेश को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
मामले के अनुसार वादी ने 14 अगस्त को थाना राजपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री के ससुराल वाले शादी में मिले दहेज से संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर लगातार गाली-गलौज व मारपीट करते थे। मांग पूरी न होने पर 13 अगस्त को ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर फांसी के फंदे पर लटका कर उसकी हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
उपनिरीक्षक नीरज कुमार, कांस्टेबल सर्वजीत सिंह और राजा की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त अखिलेश (36 वर्ष), निवासी ग्राम भाल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है, जबकि मामले में शामिल अन्य आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है।
ये भी पढे- कानपुर देहात: सीडीओ विधान जायसवाल ने विकास भवन में किया ध्वजारोहण



