कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

टायर ऑयल फैक्ट्री अग्निकांड: वेल्डर रियाज की मौत, दूसरे श्रमिक की शिनाख्त नहीं, गेट पर फोर्स तैनात

टैंक में वेल्डिंग के दौरान हुआ था भीषण धमाका, फॉरेंसिक जांच के लिए आधे परिसर की काटी गई बिजली

कानपुर देहात। रनियां औद्योगिक क्षेत्र के जरीहा रोड स्थित oil factory fire raniya अग्निकांड में जान गंवाने वाले दो श्रमिकों में से एक की पहचान सुनिश्चित कर ली गई है। सोमवार शाम एक टायर ऑयल निर्माण इकाई में टैंकर में तेल लोड करते समय भंडारण टैंक में जोरदार धमाके के साथ भीषण आग लग गई थी। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जिनमें से एक मृतक की शिनाख्त कालपी निवासी मोहम्मद रियाज के रूप में फैक्ट्री मालिक द्वारा की गई है।

वेल्डिंग के दौरान धमाके से हुआ था हादसा

जरीहा रोड स्थित फैक्ट्री में सोमवार की शाम तेल के टैंकर में लोडिंग की प्रक्रिया चल रही थी। उसी समय भंडारण टैंक के ऊपरी हिस्से पर वेल्डिंग का कार्य भी किया जा रहा था। इसी दौरान चिंगारी भड़कने से टैंक में भीषण विस्फोट हुआ और आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर मची चीख-पुकार के बीच दो श्रमिक बुरी तरह झुलस गए, जिनकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया था।

फैक्ट्री मालिक ने की पहचान, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

देर रात पुलिस ने फैक्ट्री मालिक रमेश गुप्ता को थाने बुलाकर पूछताछ की। फैक्ट्री संचालक ने बताया कि कालपी निवासी 40 वर्षीय मोहम्मद रियाज पिछले कुछ वर्षों से यहां वेल्डिंग का काम करता था। सोमवार को भी वह काम के सिलसिले में एक अज्ञात हेल्पर को अपने साथ लाया था। सूचना मिलते ही रियाज के परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक की पत्नी रिजवाना, पुत्र जमशेद और पुत्री अलीशा का रो-रोकर बुरा हाल था।

बिजली सप्लाई बंद, दूसरे मृतक की तलाश जारी

हादसे के बाद सुरक्षा कारणों से फैक्ट्री के मुख्य द्वार पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। फॉरेंसिक टीम द्वारा सूक्ष्म साक्ष्य जुटाने के लिए घटनास्थल से 50 मीटर दूरी तक और फैक्ट्री के आधे परिसर की बिजली सप्लाई काट दी गई है, केवल सुरक्षा कैमरों को चालू रखा गया है। गजनेर थानाध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि मोहम्मद रियाज के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। oil factory fire raniya में मृत दूसरे अज्ञात श्रमिक की पहचान कराने के प्रयास लगातार जारी हैं।


ये भी पढे- रनिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद गोकशी के 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार: दो के पैर में लगी गोली, तमंचे, चापड़ व स्कूटी बरामद


Related Articles

AD
Back to top button