कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अकबरपुर के नए बीईओ बने उदय सिंह राज, मुख्यालय का भी मिला अतिरिक्त प्रभार

जनपद इटावा से स्थानांतरित होकर आए उदय राज सिंह ने विधिवत ग्रहण किया कार्यभार।

राजेश कटियार,कानपुर देहात। विकासखंड अकबरपुर में नवागंतुक खण्ड शिक्षा अधिकारी उदय सिंह राज ने विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। जनपद इटावा से स्थानांतरित होकर आए उदय सिंह राज प्रशासनिक दक्षता, कर्मठता और शिक्षा के प्रति समर्पित कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं।

शासन व विभाग द्वारा उन्हें ब्लॉक अकबरपुर के साथ-साथ बीईओ मुख्यालय की महत्वपूर्ण अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। कार्यालय पहुंचने पर स्थानीय शिक्षक समुदाय और बीआरसी कर्मचारियों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंटकर व फूल-माला पहनाकर गर्मजोशी से आत्मीय स्वागत किया।

इस दौरान नवागंतुक अधिकारी ने सभी से परिचय प्राप्त करते हुए ब्लॉक में शैक्षिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाने की प्राथमिकता जताई। गौरतलब है कि इससे पूर्व अकबरपुर ब्लॉक में लगातार तीन वर्षों तक सफलतापूर्वक अपनी सेवाएं दे चुके खण्ड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह का स्थानांतरण फर्रुखाबाद जनपद के लिए हो गया है।

नवागंतुक अधिकारी के स्वागत एवं पदभार ग्रहण समारोह के अवसर पर पूर्व बीआरसी अरविन्द सिंह सेंगर, पूर्व एआरपी नवजोत सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, देवप्रकाश सिंह, सतपाल सिंह, श्रीश अवस्थी समेत शिक्षक सुधांशु मिश्रा, जीतेन्द्र कुमार, मोहित, अमित, स्वाती, शिल्पी, कल्पना, ताहिर हसन तथा समस्त कार्यालय स्टाफ प्रमुख रूप से उपस्थित रहा। सभी ने नए अधिकारी के नेतृत्व में ब्लॉक की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का विश्वास व्यक्त किया।

Related Articles

AD
Back to top button