कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

झींझक में ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

मंगलपुर के झड़े का पुरवा गांव का निवासी था युवक, खम्हैला गांव के पास डाउन ट्रैक पर हुई घटना, शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

कानपुर देहात: जनपद के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई।घटना गुरुवार देर रात ख़म्हैला गांव के पास डाउन ट्रैक पर हुई।

घटना की सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी झींझक मोहनवीर चौधरी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की।मृतक के पास मिले मोबाइल फोन से उसकी पहचान कर सूचना परिजनों को भेजी गई।मृतक की पहचान मंगलपुर थाना क्षेत्र के झड़े का पुरवा गांव निवासी 29 वर्षीय आशीष पुत्र सियाराम के रूप में हुई।

सूचना मिलने पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।चौकी प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 

 

 

 

 


ये भी पढे-  अकबरपुर के नए बीईओ बने उदय सिंह राज, मुख्यालय का भी मिला अतिरिक्त प्रभार


 

Related Articles

AD
Back to top button