कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में बकरी चोर गिरफ्तार: मंगलपुर पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा शातिर, बाइक और मवेशी बरामद

जसापुर चौराहे के पास से पकड़ा गया अभियुक्त सोनू, चोरी की मोटरसाइकिल भी पुलिस के कब्जे में

कानपुर देहात। जनपद में kanpur dehat goat thief arrested अभियान के तहत मंगलपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में पुलिस टीम ने मवेशी चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को धर दबोचा।

थाना मंगलपुर क्षेत्र में 24 अगस्त को पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ बकरा और बकरी चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने सुरागरसी और गश्त के दौरान 25 अगस्त को ग्राम जसापुर स्थित मंगलपुर चौराहे पर रामायणम मैरिज होम और डिग्री कॉलेज के पास से घेराबंदी कर अभियुक्त सोनू, निवासी ग्राम गड़िया गुष्ठी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया एक बकरा, एक बकरी और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की वृद्धि करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह और आरक्षी सुशील कुमार शामिल रहे।


ये भी पढे- कानपुर देहात: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में राजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे के अंदर 2 आरोपी गिरफ्तार


Related Articles

AD
Back to top button