कानपुर देहात: रनिया में वर्कशॉप में कार्य के दौरान की टीनसेट में करंट आने से मजदूर की मौत, साथी गंभीर
मृतक के पीछे पत्नी और दो मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल।

रनियां। रनियां थाना क्षेत्र के खानचंदपुर गांव के पास बुधवार दोपहर टिनशेड लगाने के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, खानचंदपुर के निकट स्थित एक वर्कशॉप में टिनशेड लगाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान टिनशेड का हिस्सा व लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे दोनों मजदूर तेज करंट की चपेट में आ गए। हादसे में विलसराया निवासी सूरज (28) पुत्र विनोद और उसका साथी अमन (30) पुत्र रामप्रकाश गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल दोनों को मेडिकल कॉलेज, अकबरपुर पहुंचाया।
जहां डाक्टर ने जांच के बाद सूरज को मृत घोषित कर दिया, जबकि अमन का इलाज जारी है। घटना की जानकारी परिजनों की मिली। मेडिकल कॉलेज पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। इधर, पत्नी रोशनी, बच्चे सूर्या व गोपाल का रो रोकर बुराहाल है। मृतक के चाचा विक्रांत ने बताया कि करीब छह माह से वर्कशॉप में काम कर रहा था। रनियां थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि घटना करंट लगने से प्रतीत हो रहा है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। है।
दोनों बेटे के सिर से उठा पिता का साया
रनियां। विलसराया निवासी सूरज 28 खानचंद्रपुर स्थित वर्कशॉप में काम करता था। करीब छह पहले नौकरी में जाना शुरू किया था। घटना के बाद पत्नी रोशनी और बेटे सूर्या और गोपाल का रो रोकर बुराहल है। इधर, दोनों बेटों के सिर से पिता का साया उठ गया है।



