कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

नारी सशक्तिकरण के तहत छात्राओं को पढ़ाया गया सुरक्षा का पाठ, बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

अब महिलाएं किसी भी मामले में पुरुषों से कम नहीं हैं।

राजेश कटियार, कानपुर देहात। नारी सशक्तिकरण के अंतर्गत जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा जारी कार्यक्रम के तहत सरवनखेड़ा खंड शिक्षा अधिकारी अजीत प्रताप सिंह के निर्देशन में सरवनखेड़ा की प्रत्येक ग्राम पंचायत में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी श्रृंखला में सरवनखेड़ा विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगटा में मिशन शक्ति 5.0 का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुनीता देवी और राम गणेश ने सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए गतिमान योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि अब महिलाएं किसी भी मामले में पुरुषों से कम नहीं हैं।

महिलाओं को समाज में समान अधिकार दिए जाने के लिए हर दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगटा एवं प्राथमिक विद्यालय मंगटा की बालिकाओं क्रमश: आशी, लक्ष्मी, पल्लवी, मनीषा, नैना, पलक, गोपी, अदिति, इशिका, आयुषी आदि ने नारीशक्ति के प्रतीक नवदुर्गा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए एवं आत्मरक्षा का प्रदर्शन किया। साथ ही बच्चों द्वारा राम लीला का मंचन भी किया गया।

इस अवसर पर सरवनखेड़ा विकासखंड के एआरपी अग्नीश कुमार ने बालिका आत्म सुरक्षा के टिप्स देते हुए बालिकाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। एआरपी अंकित ने केबीसी की तर्ज पर मिशन शक्ति से संबंधित क्विज आयोजित की वहीं एआरपी शिप्रा पाण्डेय ने बच्चों को कई विख्यात महिलाओं के उदाहरण देते हुए कहा कि अगर वह ऐसा कर सकती हैं तो आप सभी भी उनसे कम नहीं हो बस अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेश गुप्ता ने बताया कि महिला पुरुष समाज के एक ही गाड़ी के दो पहिए हैं दोनों को समान गति से बढ़ना होगा तभी समाज और देश उन्नति कर सकता है।

विद्यालय की अध्यापिका सुनीता देवी और आरती ने बच्चों को सुरक्षा के दृष्टिगत सरकार के द्वारा जारी टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी। प्राथमिक विद्यालय मंगटा के प्रधानाध्यापक रावेंद्र सिंह और आशीष द्विवेदी ने सुकन्या समृध्दि योजना, कन्या सुमंगला योजना, उज्ज्वला योजना, शक्ति सदन आदि योजना की जानकारी दी। इस अवसर पर शिखा वर्मा अवधेश कुमार सुनीता सिंह और सरिता देवी ताराचंद ने भी बच्चों को प्रेरित किया।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button