कानपुर देहात: थाना प्रभारी अमिता वर्मा के स्थानांतरण पर दी गई भावभीनी विदाई,दिखीं भावुक
बोलीं कभी न भूल पाएंगे क्षेत्रीय लोगों का प्रेम व स्नेह

पुखरायां। बरौर थाना प्रभारी अमिता वर्मा का थाना एचटी स्थानांतरण हो जाने के चलते शनिवार को थाना परिसर में उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।पुलिसकर्मियों और स्थानीय नागरिकों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।
बताते चलें कि बीते गुरुवार की देर रात तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने जनपद में कानून व्यवस्था के कुशल संचालन हेतु पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल कर दिया था।जिसके क्रम में करीब 11 माह से बरौर थाने की कमान संभाल रहीं थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अमिता वर्मा का तबादला थाना एच टी कर दिया गया।
आज शनिवार को थाना परिसर में उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में साथी पुलिसकर्मियों और क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों ने उन्हें माला पहनाकर तथा अंगवस्त्र भेंटकर भावभीनी विदाई दी।इस दौरान वह भावुक दिखीं।उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों द्वारा दिया गया सम्मान वह हमेशा याद रखेंगी।उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने में साथ देने वाले पुलिसकर्मियों का आभार व्यक्त किया।
विदाई समारोह में सहयोगी पुलिसकर्मियों और स्टाफ की आँखें नम रहीं जो उनके सरल स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाता है।वहीं क्षेत्रीय नागरिकों ने थाना प्रभारी द्वारा कानून व्यवस्था को मजबूत करने,अपराधों पर रोक लगाने और समाज के साथ मिलकर काम करने के लिए सराहना की।
कार्यक्रम में न केवल पुलिसकर्मी बल्कि स्थानीय नागरिक,व्यापारी और गणमान्य लोग भी मौजूद रहे,जो उनके जन संवाद की सफलता को दर्शाती है।इस मौके पर एस आई रंजीत कुमार,हेड कांस्टेबल योगेंद्र,कांस्टेबल शोभित समेत समस्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे।



