शिवली में सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव,फैली सनसनी
कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला है।घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवली पहुंचाया।जहां मौजूद चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया

- परिजनों में मचा कोहराम
- पुलिस जांच में जुटी
पुखरायां।कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला है।घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवली पहुंचाया।जहां मौजूद चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान शिवली थाना क्षेत्र के नारायणपुरवा हथिका गांव निवासी स्वर्गीय सोनेलाल के 27 वर्षीय पुत्र रामबाबू राजपूत के रूप में हुई है।परिजनों के मुताबिक रामबाबू रविवार शाम खाना खाने के बाद घर से शिवली अपने साढू राजेश राजपूत के घर जाने की बात कहकर निकले थे।सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की।पुलिस की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे।परिजनों ने पुलिस को बताया कि रामबाबू की शादी छह महीने पूर्व अकबरपुर के मिल्किया गांव निवासी सोनम के साथ हुई थी।रामबाबू की मौत से मां सोमवती,बड़े भाई कमलेश,छोटे भाई ओमजी,बहनें सुशीला व श्यामा समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



